1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Budget 2023: आजम खान के समर्थन में शेरवानी में पहुंचे अखिलेश यादव और सपा विधायक

UP Budget 2023: आजम खान के समर्थन में शेरवानी में पहुंचे अखिलेश यादव और सपा विधायक

उत्तर प्रदेश में राज्य के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बुधवार को योगी-2 का दूसरा बजट पेश किया। 6.90 लाख करोड़ के इस बजट में स्टूडेंट्स, महिला और स्वास्थ्य के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। वहीं, इस बजट के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक अलग ही रंग और वेशभूषा में नजर आए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Budget 2023:  उत्तर प्रदेश में राज्य के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बुधवार को योगी-2 का दूसरा बजट पेश किया। 6.90 लाख करोड़ के इस बजट में स्टूडेंट्स, महिला और स्वास्थ्य के लिए बड़ी घोषणाएं की गईं हैं। वहीं, इस बजट के दौरान समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक अलग ही रंग और वेशभूषा में नजर आए। पूर्व मंत्री आजम खां (Azam Khan) के समर्थन में आज सपा विधायक सदन में शेरवानी पहनकर पहुंचे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी खुद शेरवानी पहनकर पहुंचे थे।

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

दरअसल, समाजवादी पार्टी सदन के अंदर आजम खान (Azam Khan) के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ऐसा किया है। आजम खान (Azam Khan) जिस तरह शेरवानी पहनकर सदन आते थे, ठीक वैसे ही सपा विधायक शेरवानी पहनकर सदन में पहुंचे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से लिखा कि ‘हुज़ूर आज का ‘बजट’ शेरवानी में, बड़ी-बड़ी उम्मीदों की मेज़बानी में।‘

पढ़ें :- कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने चंदा वसूलकर जनता के जान की लगाई बाज़ी, मामले की हो न्यायिक जांच : अखिलेश यादव

इस दौरान एक सपा विधायक ने कहा कि आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम विधायक शेरवानी में सदन में आए हैं, आज का ड्रेस कोड पार्टी ने तय किया है और सब इसके चलते शेरवानी में आए हैं। आजम खां के सवाल पर सपा विधायक ने कहा कि इस सत्र में हम उन्हें मिस कर रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...