योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (UP Cabinet Minister Sanjay Nishad) ने मायावती (Mayawati) के भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को पार्टी में आने का ऑफर दिया है। संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने आकाश आनंद (Akash Anand) को लेकर बड़ा बयान देते हुए उन्हें अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया।
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (UP Cabinet Minister Sanjay Nishad) ने मायावती (Mayawati) के भतीजे आकाश आनंद (Akash Anand) को पार्टी में आने का ऑफर दिया है। संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने आकाश आनंद (Akash Anand) को लेकर बड़ा बयान देते हुए उन्हें अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया। मंत्री के इस ऑफर के बाद यूपी की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।
संजय निषाद ने आज तक से बातचीत करते कहा कि आकाश आनंद निषाद पार्टी ज्वाइन करें, समय आने पर अपनी जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बना देंगे। इसके साथ ही उन्होंने काकरोच जनता पार्टी के नेताओं को भी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया।
आकाश आनंद को संजय निषाद का खुला ऑफर
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमको लगता है, जिधर जवानी चलती है, उधर जमाना चलता है। आज के दिन मैं अपील करता हूं, ऑफर देता हूं और मैं निवेदन भी करूंगा कि राजनीति राजकुमार बनने का नियम है, राजनीति राजा बनने का नियम है।
उन्होंने कहा कि आकाश आनंद आएं और बड़ी ज़िम्मेदारी लें. निषाद पार्टी जॉइन नहीं, बड़ा पद लें और बड़े सोच के साथ आए। हमारे पास सेना है, कांशीराम की वो ट्रेंड सेना है और हर जाति की सेना है और उसके माध्यम से युवाओं को जोड़ें। जितना बड़ा पद लेना चाहें वो लें। फिर समय आने पर उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि काम करेंगे, क्षमता के अनुसार काम मिलना चाहिए। हर आदमी को अवसर मिले। हमको भी तो किसी ने बनाया है ना? हम तो ऐसे थोड़ी बन गए हैं। क्या सीजेपी के युवा नेताओं को भी आमंत्रण देंगे पर बोले सबका स्वागत है, जो आना चाहे आए, संवैधानिक तरीके से काम करे।
‘हमारी पार्टी में आएं, मिलकर लड़ेंगे लड़ाई’
डॉ. संजय निषाद ने मायावती के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाना चाहिए, लेकिन बीएसपी में युवाओं और नए विचारों के लिए कोई जगह नहीं बच रही है। उन्होंने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा कि अगर आकाश आनंद निषाद पार्टी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। संजय निषाद के मुताबिक, वे और आकाश आनंद मिलकर शोषितों, वंचितों और युवाओं के हक की आवाज को और मजबूती से उठा सकते हैं।
मायावती के फैसले पर उठाए सवाल
निषाद पार्टी के प्रमुख ने मायावती द्वारा आकाश आनंद को ‘अपरिपक्व’ कहे जाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब किसी युवा को काम करने का मौका ही नहीं दिया जाएगा, तो वह परिपक्व कैसे होगा? बीएसपी में फैसले लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लगातार अपने जनाधार को खो रही है क्योंकि वहां कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं की मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है।
2027 से पहले नए सियासी समीकरण
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आए इस मोड़ को काफी अहम माना जा रहा है। एक तरफ जहां मायावती अपने दूसरे भतीजे ईशान आनंद को संगठन में आगे लाने के संकेत दे रही हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी और सहयोगी दलों के नेता आकाश आनंद पर डोरे डाल रहे हैं। संजय निषाद के इस खुले ऑफर के बाद यूपी की राजनीति में नए कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या आकाश आनंद बीएसपी में ही साधारण कार्यकर्ता बने रहेंगे या कोई नया सियासी रास्ता चुनेंगे।
बता दें कि बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने गुरुवार को आकाश आनंद (Akash Anand) को राजनीतिक रूप से और अधिक परिपक्व (मैच्योर) होने की बात कहते हुए पार्टी की किसी भी बड़ी जिम्मेदारी से दूर रखने का फैसला किया है। उन्होंने मान्यवर कांशीराम के सिद्धांतों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि जिस तरह उन्होंने अपने परिवार को केवल पार्टी कार्य की इजाजत दी थी, चुनाव लड़ाने या पद देने के खिलाफ थे।
उसी संकल्प पर चलते हुए आकाश आनंद (Akash Anand) को भी केवल पार्टी में कार्य करने की अनुमति दी गई है। मायावती (Mayawati) का मानना है कि आकाश आनंद (Akash Anand) को अभी और परिपक्वता की आवश्यकता है ताकि विरोधी दलों द्वारा साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडों के इस्तेमाल से पार्टी को होने वाले संभावित चुनावी नुकसान से बचाया जा सके।