1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UP कैडर के IPS दलजीत सिंह चौधरी होंगे एसएसबी के नए महानिदेशक, नियुक्ति को कैबिनेट ने दी मंजूरी

UP कैडर के IPS दलजीत सिंह चौधरी होंगे एसएसबी के नए महानिदेशक, नियुक्ति को कैबिनेट ने दी मंजूरी

केंद्रीय कार्मिक विभाग (Central Personnel Department) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक केंद्र सरकार ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक (Director General) पद पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी (IPS officer Daljit Singh Choudhary) को नियुक्त करने का फैसला लिया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय कार्मिक विभाग (Central Personnel Department) की तरफ से जारी बयान के मुताबिक केंद्र सरकार ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक (Director General) पद पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी (IPS officer Daljit Singh Choudhary) को नियुक्त करने का फैसला लिया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS ) के वरिष्ठ अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी (Daljit Singh Choudhary) उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के अधिकारी हैं। फिलहाल ये अधिकारी भारतीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के विशेष महानिदेशक के रूप में सेवारत हैं। UP कैडर के IPS अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपने के संबंध में गृह सचिव अजय भल्ला (Home Secretary Ajay Bhalla) को भी सूचना भेज दी गई है।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

Image

आईपीएस दलजीत 2025 तक रहेंगे  एसएसबी महानिदेशक 

कार्मिक मंत्रालय (Ministry of Personnel) ने शुक्रवार, 19 जनवरी को जारी बयान में कहा, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी (Daljit Singh Choudhary)  को एसएसबी महानिदेशक (SSB Director General)  बनाने का फैसला लिया है। बयान के मुताबिक सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक के रूप में आईपीएस दलजीत 30 नवंबर, 2025 तक सेवाएं देंगे। सरकार ने कहा कि 30 नवंबर उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख भी है। कार्मिक विभाग (Personnel Department) के मुताबिक इनकी सेवा अगले आदेश तक या रिटायरमेंट की तारीख, जो भी पहले हो उस समय तक जारी रहेगी।

सभी संबंधित विभागों को भेजी सूचना

पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस

भारत सरकार में उपसचिव के पद पर कार्यरत देबस्वेता बानिक ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर, प्रधानमंत्री कार्यालय के निदेशक एचए मोदक गृह मंत्रालय, कैबिनेट सचिवालय और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के सीनियर टेक्निकल डायरेक्टर को भी सूचना भेज दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...