HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर बड़ा हमला, कहा-बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है

UP Election 2022: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर बड़ा हमला, कहा-बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) लगातार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पर हमले करते रहते हैं।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

इसके साथ ही सपा प्रत्याशियों के लेकर सवाल उठाते रहते हैं। मंगलवार को अखिलेश यादव Akhilesh Yadav)  ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘बाबा सरकार में ‘महामाफ़िया राज’ है। लखीमपुर के किसानों की हत्या,हाथरस की बेटी के साथ हुई अमानवीयता,गोरखपुर हत्याकांड, इनामी अपराधी का खेलना सरेआम, फ़रार पुलिस कप्तान व अन्य जघन्य कांड जनता भूल नहीं सकती…झूठ बोलने की भी एक हद होती है। भाजपा में जो जितना बड़ा उतना बड़ा उसका झूठ।’

गौरतलब है कि, सोमवार को अखिलेश यादव Akhilesh Yadav)  ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव के बाद एसपी सिंह बघेल ने भी करहल से नामांकन दाखिल किया था।​

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...