HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की, जानें किसको कहां से बनाया प्रत्याशी

UP Election 2022 : कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की, जानें किसको कहां से बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम कानपुर जिले में कांग्रेस ने कल्याणपुर से विकास दुबे कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां गायत्री तिवारी का है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 6 उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम कानपुर जिले में कांग्रेस ने कल्याणपुर से विकास दुबे कांड में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी देवी की मां गायत्री तिवारी का है।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

गायत्री तिवारी को कानपुर की कल्याण पुर सीट से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही शायर मुनब्बर राणा की बेटी उरुषा राणा को उन्नाव की  पुरवा सीट  से टिकट दिया गया है।

लिस्ट में से किसे-किसे मिला टिकट?

कांग्रेस ने इस लिस्ट में पुरवा सीट से उरुषा, लखनऊ वेस्ट से शहाना सिद्दिकी, लखनऊ नॉर्थ से अजय श्रीवास्तव, लखनऊ ईस्ट से पंकज तिवारी, लंभुआ सीट से विनय विक्रम सिंह, कल्याणपुर से गायत्री तिवारी को टिकट दिया गया है। लिस्ट में 6 महिलाएं शामिल हैं। यानी प्रियंका गांधी ने यूपी में 40 फीसदी महिलाओं के अपने वादे को बरकरार रखा है।

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...