HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: लखनऊ की इस सीट पर रहेगी सबकी नजर, क्या विपक्ष तोड़ पायेगा पिछले तीन दशकों का रिकार्ड

UP Election 2022: लखनऊ की इस सीट पर रहेगी सबकी नजर, क्या विपक्ष तोड़ पायेगा पिछले तीन दशकों का रिकार्ड

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक विधानसभा सीट है पूर्वी विधानसभा। कुछ ही दिनों में शुरु होने जा रहे साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर सबकी नजर रहने वाली है। रहे भी क्यों न बता दें कि भले ही राज्य में सरकार किसी की भी बनी हो लेकिन यहां पिछले तीन दशकों से प्रत्याशी भाजपा का ही जीतता चला आ रहा है। वर्तमान सरकार में नगर विकास मंत्री और लखनऊ के पूर्व सांसद लाल जी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन 'गोपाल जी' यहां से विधायक हैं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की एक विधानसभा सीट है पूर्वी विधानसभा। कुछ ही दिनों में शुरु होने जा रहे साल 2022 के विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) के दौरान इस सीट पर सबकी नजर रहने वाली है। रहे भी क्यों न बता दें कि भले ही राज्य में सरकार किसी की भी बनी हो लेकिन यहां पिछले तीन दशकों से प्रत्याशी भाजपा का ही जीतता चला आ रहा है। वर्तमान सरकार में नगर विकास मंत्री और लखनऊ के पूर्व सांसद लाल जी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ यहां से विधायक हैं।

पढ़ें :- Toll Fee Increased : 1 अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से आगरा जाना होगा महंगा, 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी

इस साल होने वाले चुनाव के लिए बसपा ने आशीष कुमार सिन्हा को टिकट दिया है। आप ने आलोक सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस से मुकेश सिंह चौहान डॉक्टर आरसी उप्रेती व विकास श्रीवास्तव समेत 11 लोगों ने टिकट मांगा है। भाजपा से आशुतोष टंडन(Aashutosh Tandon Gopal JI) दिलीप श्रीवास्तव हीरो बाजपेई और ओमप्रकाश पांडे दावेदारी कर रहे हैं। सपा से राणा संकेत सिंह रामसेवक सिंह गौरव सिंह यादव शर्मिला महाराज यासिर अजहर सिद्दीकी प्रदीप सिंह ने आवेदन किया है। भाजपा के आशुतोष टंडन ने सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी को 79, 230 मतों से हराया। आशुतोष टंडन को एक लाख 35 हजार 167 वोट मिले। अनुराग भदौरिया को 55 हजार 937 वोट मिले।

सीट का इतिहास:-
1951 : कांग्रेस के चन्द्र भानु गुप्ता
1957 : प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से त्रिलोकी सिंह
1962 : कांग्रेस के किशोरी लाल अग्रवाल
1967: भारतीय जनसंघ के राधेश्याम कपूर
1969: भारतीय क्रांति दल के बंस गोपाल शुक्ला
1974: कांग्रेस की स्वरूप कुमारी बक्शी
1985 : कांग्रेस की स्वरूप कुमारी बक्शी
1989 : जनता दल से रविदास मेहरोत्रा
1991 : भारतीय जनता पार्टी के भगवती प्रसाद शुक्ला
1993 : भारतीय जनता पार्टी के भगवती प्रसाद शुक्ला
1996: भाजपा के विद्या सागर गुप्ता
2002 : भाजपा के विद्या सागर गुप्ता
2007: भाजपा के विद्या सागर गुप्ता
2012 : भाजपा के कलराज मिश्रा
2014: उपचुनाव, भाजपा से आशुतोष टंडन
2017 : भाजपा से आशुतोष टंडन

विधान सभा 173 ल. पूर्व
पुरुष मतदाता 237602
महिला मतदाता 213788
थर्ड जेंडर 18
कुल मतदाता 451408
विशेषता-
ट्रांसगोमती का बड़ा इलाका और इन्दिरा नगर जैसी बड़ी कालोनियां इस विधान सभा क्षेत्र में आती हैं। अम्बेडकर स्मारक जैसे प्रसिद्ध स्थल भी इसी इलाके में आता है।
2017 चुनाव में स्थिति-
विजयी उम्मीदवार पार्टी वोट दूसरे स्थान पर पार्टी वोट जीत का अंतर
आशुतोष टंडन भाजपा 135167 अनुराग भदौरिया कांग्रेस 55937 79,230

पढ़ें :- Israel Attack On Fateh Sherif : इजरायल ने लेबनान में एयरस्ट्राइक कर हमास कमांडर फतेह शेरिफ को किया ढेर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...