1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: डेढ़ कुंतल भारी और बीस फीट लंबे भारी भरकम मगरमच्छ को अपने कंधे पर लादकर यमुना नदी में छोड़ने पहुंचा युवक, नजारा देख आंखों पर नहीं होगा विश्वास

Viral video: डेढ़ कुंतल भारी और बीस फीट लंबे भारी भरकम मगरमच्छ को अपने कंधे पर लादकर यमुना नदी में छोड़ने पहुंचा युवक, नजारा देख आंखों पर नहीं होगा विश्वास

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बीस फीट लंबा और करीब डेढ़ कुंतल के मगरमच्छ को अपने कंधे पर लाद कर यमुना नदी में छोड़ आया। इस दौरान जिसने भी युवक को देखा दंग रह गया। वहां मौजूग लोगो ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बीस फीट लंबा और करीब डेढ़ कुंतल के मगरमच्छ को अपने कंधे पर लाद कर यमुना नदी में छोड़ आया। इस दौरान जिसने भी युवक को देखा दंग रह गया। वहां मौजूग लोगो ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

पढ़ें :- Video-मीडिया ने प्रियंका गांधी से सदन क्यूं नहीं चल रहा है का दागा सवाल? तो कहा आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कब देंगे इस्तीफा, सरकार के ट्रैप से निकलिए बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ललपुरा थाना इलाके में गांव पौथीया के पुराने तालाब में पिछले महीने से एक विशाल मगरमच्छ देखा जा रहा था। मगरमच्छ से पूरे गांव में खौफ था। जिसकी वजह से तालाब के आस पास जाने में भी लोग डरते थे।

ग्रामीणों मे इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का रेस्क्यू शुरु किया। कई दिनों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणो की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद उसे बांध दिया।

वन विभाग के एक कर्मचारी ने मगरमच्छ को कंधे पर लादा और यमुना नदी में छोड़ने के लिए चल दिया। इस दौरान मौजूद लोगो ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। मगरमच्छ इतना बड़ा था कि कंधे पर लादकर ले जाना किसी मुश्किल लग रहा था।लेकिन कर्मचाारी ने जिस तरह से इतने भारी मगरमच्छ को कंधे पर लादकर ले जा रहा था,इसे देख हर कोई हैरान था।

 

पढ़ें :- CM योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, कहा-'नए उत्तर प्रदेश' में रोड की कनेक्टिविटी हुई है बेहतर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...