1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: मायावती ने कांग्रेस और भाजपा को घेरा, कहा-महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति दोनों पार्टियों की एक जैसी ही धारणा है

UP Election 2022: मायावती ने कांग्रेस और भाजपा को घेरा, कहा-महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति दोनों पार्टियों की एक जैसी ही धारणा है

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) भी सक्रिय हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) वोटरों को लुभाने के लिए लगातार नए दाव चल रहीं हैं। उधर, कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) महिला वोटरों को साधने के लिए अलग अभियान चला रही है। इसको लेकर मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस और भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने चला बड़ा चुनावी दांव, सत्ता में आए तो 25 लाख तक का फ्री इलाज...

उन्होंने कहा कि दोनों एक ही जैसी पार्टी हैं और उनकी धाराणा भी एक है। मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘देश में लगभग आधी आबादी महिलाओं की है किन्तु वे अभी भी काफी अधिकारों से वंचित हैं, जबकि उन्हें कानूनी अधिकार देकर सशक्त बनाने हेतु परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का काफी योगदान रहा है और अब बीएसपी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है’।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने बेरोजगारी मुद्दे पर फोकस करते हुए, देश के युवाओं के लिए ​पेश किया बड़ा विजन

इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, हांलाकि कांग्रेस व भाजपा आदि की महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति लगभग एक जैसी ही धारणा है व इनका रवैया ज्यादातर दिखावटी ही होता है जबकि बीएसपी सरकार में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक आत्मनिर्भरता हेतु काफी प्रयास किए, जिन्हीं को अब विरोधी पार्टियाँ भुना रहीं हैं।

साथ ही, महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने में कांग्रेस की तरह भाजपा भी गंभीर नहीं है। लोकसभा व विधानसभाओं में उनके लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मामला वर्षों से लम्बित पड़ा होना इसका जीता-जागता प्रमाण है तथा इनका यह आरक्षण जरूर लागू होना चाहिए, बीएसपी की यह मांग है।

पढ़ें :- DC vs MI Match Live Update : मुंबई इंडियंस ने Toss जीतकर चुनी गेंदबाजी, यहां चेक करें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...