HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election Result 2022 : यूपी चुनाव में योगी का बजा डंका, पर उनके अधिकतर मंत्री हुए फेल

UP Election Result 2022 : यूपी चुनाव में योगी का बजा डंका, पर उनके अधिकतर मंत्री हुए फेल

UP Election Result 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि रुझानों में उसकी सीटें 2017 के मुकाबले कम जरूर हुई हैं, लेकिन इस बात की पक्की संभावना है कि 37 साल बाद यूपी की सत्ता पर कोई सरकार लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए काबिज हो रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

वोटों की गिनती में पिछड़े योगी के ये मंत्री

पूर्वांचल की सिराथू सीट पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। यहां उनमें और सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल में कांटे का मुकाबला दिख रहा है। इसी तरह थाना भवन में सुरेश राणा रालोद उम्मीदवार अशरफ अली खान से काफी पीछे हैं। मुजफ्फरनगर में बीजेपी के कपिलदेव अग्रवाल पीछे हैं। बहेड़ी विधानसभा सीट से मंत्री छत्रपाल सिंह पीछे चल रहे हैं। यहां सपा के अताउर रहमान उनसे आगे हैं।

योगी सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह पट्टी सीट पर पीछे हैं। इलाहाबाद दक्षिण सीट पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कांटे की टक्कर में पिछड़ रहे हैं। मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भी चित्रकूट में पीछे हो गए हैं। मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह हुसैनगंज सीट पर पीछे चल रहे हैं। मंत्री सतीश चंद्रा इटवा सीट पर कांटे की टक्कर में पीछे हैं। मंत्री उपेंद्र तिवारी फेफना सीट पर काफी पीछे हो गए हैं।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...