1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का किसानों ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे

यूपी: भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का किसानों ने किया विरोध, दिखाए काले झंडे

कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों का विरोध जारी ​है। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर करीब तीन महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसान संगठनों और सरकार के बीच कोई बात नहीं बनी है। लिहाजा, किसान किसानों के अंदर सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बिजनौर। कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों का विरोध जारी ​है। किसान दिल्ली के बॉर्डर पर करीब तीन महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक किसान संगठनों और सरकार के बीच कोई बात नहीं बनी है। लिहाजा, किसान किसानों के अंदर सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

उत्तर प्रदेश में भी किसान सरकार के प्रति आक्रो​शित नजर आ रहे हैं, जिसका परिणाम बिजनौर में देखने को मिला। यहां पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किसानों के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

दरअसल, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को जनपद के कई जगहों पर किसान संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। बिजनौर के झालू रोड पर स्वतंत्र देव के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

किसानों ने विरोध करते हुए बताया कि बीजेपी सरकार में लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। इसके साथ ही किसानों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं का भी जमकर विरोध किया। कई बीजेपी नेताओं से भी किसानों की हाथापाई भी हुई।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

कृषि बिल को लेकर किसान लगातार इस कानून को वापस करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इस बिल को वापस नहीं लिया जा रहा है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...