1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Heavy Rain Alert : यूपी में अगले तीन दिनों तक 50 जिलों में जोरदार बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, ओलावृष्टि के साथ चलेंगी तेज हवाएं

UP Heavy Rain Alert : यूपी में अगले तीन दिनों तक 50 जिलों में जोरदार बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट, ओलावृष्टि के साथ चलेंगी तेज हवाएं

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी व रायबरेली में रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। बादलों की आवाजाही के बीच तेज रफ्तार ठंडी हवाओं के बाद ओले गिरे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों भारी तो कहीं हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी व रायबरेली में रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। बादलों की आवाजाही के बीच तेज रफ्तार ठंडी हवाओं के बाद ओले गिरे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों भारी तो कहीं हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।

पढ़ें :- T20 World Cup: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अचानक घर लौटे रिंकू सिंह? सामने आया ये बड़ा कारण

मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने उत्तर प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में आने वाले तीन दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं 50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलने, बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में परिवर्तन हुआ है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में आंधी पानी की संभावना बनी हुई है।

मेघगर्जन,वज्रपात, झंझावत की संभावना

इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और झंझावत की चेतावनी जारी की गई है।

पढ़ें :- आईवाईसी चीफ उदय भानु चिब कि गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने देश भर में शुरू किया विरोध प्रदर्शन

इन जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी झोंकेदार हवाएं

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, हाथरस, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

लखनऊ में आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, रविवार को लखनऊ में कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चल सकती हैं। बादलों की आवाजाही रहेगी। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

 

पढ़ें :- शंकराचार्य ने फोटो जारी कर पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल, केक काटते दिखे IPS अजयपाल शर्मा व ‘हिस्ट्रीशीटर’ आशुतोष ब्रह्मचारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...