1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : योगी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 11 जिलों के SSP- SP बदले, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

UP IPS Transfer : योगी सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 11 जिलों के SSP- SP बदले, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने पुलिस विभाग (Police Department) में बुधवार रात को बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को प्रोन्नति मिलने के बाद लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। इसी तरह एडीजी पद से हाल ही में प्रोन्नत हुए सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने पुलिस विभाग (Police Department) में बुधवार रात को बड़ा फेरबदल किया है। इसमें अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को प्रोन्नति मिलने के बाद लखनऊ जोन का एडीजी बनाया गया है। इसी तरह एडीजी पद से हाल ही में प्रोन्नत हुए सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है। वह अभी तक एडीजी जोन लखनऊ के पद पर तैनात थे। इसके अलावा 11 जिलों के एसएसपी- एसपी बदल दिए गए हैं। इनमें जौनपुर, खीरी,बस्ती,सुलतानपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ, मिर्जापुर, रायबरेली,पीलीभीत और अमेठी के एसपी शामिल हैं।

पढ़ें :- 2017 से पहले सहकारिता क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े माफिया थे हावी....सीएम योगी का विपक्षी दल के नेताओं पर बड़ा हमला

डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक ईओडब्ल्यू के आईजी केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ, कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी, गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त, गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रोन्नत होने पर गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इनके अलावा मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को प्रोन्नति मिलने के बाद अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी, लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा को प्रोन्नति मिलने पर कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, मेरठ के एसपी विपिन टाडा को प्रोन्नति मिलने पर कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को प्रोन्नति मिलने पर एटीएस का डीआईजी, सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को प्रोन्नत होकर तकनीकी सेवाओं का डीआईजी और पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रोन्नति मिलने पर डीआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सम्भल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

इन जिलों में नए एसपी हुए तैनात 

सुलतानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी, मुरादाबाद नौं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी का एसपी, रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती,गाजियाबाद 47 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर, बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर, जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर, एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ,सीतापुर 11 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली, अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी बनाया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ में चाइनीज मांझे से मौत पर CM योगी का फूटा गुस्सा, मर्डर केस चलाने की तैयारी, पूरे यूपी में छापेमारी के आदेश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...