1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: आगरा पहुंचे जेपी नड्डा और सीएम योगी, पदाधिकारियों से कर रहे हैं बातचीत

यूपी: आगरा पहुंचे जेपी नड्डा और सीएम योगी, पदाधिकारियों से कर रहे हैं बातचीत

भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  (National President JP Nadda) यूपी (UP) दौरे पर हैं। आज यूपी दौरे का दूसरा दिन है। दौरे के दूसरे दिन जेपी नड्डा (JP Nadda) आगरा (Agra) पहुंचे हैं। यहां पर वह फतेहाबाद रोड़ स्थित होटल ताज विलास भाजपा (BJP) ब्रज क्षेत्र की बैठक ले रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आगरा। भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  (National President JP Nadda) यूपी (UP) दौरे पर हैं। आज यूपी दौरे का दूसरा दिन है। दौरे के दूसरे दिन जेपी नड्डा (JP Nadda) आगरा (Agra) पहुंचे हैं। यहां पर वह फतेहाबाद रोड़ स्थित होटल ताज विलास भाजपा (BJP) ब्रज क्षेत्र की बैठक ले रहे हैं।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

इस बैठक में 19 जिलों के पदाधिकारी शामिल हैं। इस बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों से जेपी नड्डा बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ ही ब्रज क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का रिपोर्ट कार्ड देखेंगे।

बता दें कि, जेपी नड्डा (JP Nadda) और सीएम योगी (CM Yogi) लखनऊ से सुबह करीब 11 बजे आगरा (Agra) के खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां से गाड़ी से होटल ताज (Hotel Taj) विलास रवाना हुए। रास्ते में भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की कार्यकर्ताओं ने नड्डा (JP Nadda) और योगी (CM Yogi) का खेरिया मोड़ चौराहे पर स्वागत किया। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए। साथ ही उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...