उत्तर प्रदेश के 17 पीसीएस अफसरों को आईएएस में पदोन्नति दे दी गई है। इसको लेकर केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 17 पीसीएस अफसरों को आईएएस में पदोन्नति दे दी गई है। इसको लेकर केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। पीसीएस से पदोन्नति होकर आईएएस बनने वाले अफसरों में आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, कामता प्रसाद सिंह, राम सहाय यादव, अतुल सिंह, राम सिंह वर्मा, मंजुलता, डॉ. अलका वर्मा, संतोष कुमार, सुनील कुमार सिंह, चित्रलेखा सिंह, सतीश पाल, मदन सिंह गर्ब्याल, बिपिन कुमार मिश्रा, रेखा एस चौहान, अनिल कुमार सिंह, रीना सिंह और रत्नेश सिंह शामिल हैं।
17 PCS अधिकारी अब IAS बने pic.twitter.com/hSK7ohi3JI
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) November 1, 2022
दरअसल, बीते अक्टूबर में संघ लोक सेवा आयोग ने पीसीएस से आईएएस में पदोन्नति के लिए डीपीसी की थी। इसमें 23 अधिकारियों के नाम आए थे। वहीं, अब 17 पीसीएस अफसीरों को पदोन्नति दी गई है। कहा जा रहा है कि शेष अन्य अधिकारी किसी ने किसी जांच में फंसे होने के कारण उनको लेकर कोई आदेश नहीं आया है।