UP News : छेड़खानी से परेशान किशोरी ने किया सुसाइड, मां बोली- फोन पर गंदी करता था बातें, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में युवक की छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार की देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतका की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी पुत्री को स्कूल आते-जाते समय सौरभ यादव परेशान करता था। लोकलाज वश इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई। इसके बाद मनबढ़ सौरभ अपने दो मोबाइल नंबरों से किशोरी को फोन कर प्रताड़ित करने लगा।