HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: एक और सनसनीखेज वारदात, अब ट्रॉली बैग के अंदर मिली युवती की लाश, पॉलिथीन में लपेट कर रखा था शव

UP News: एक और सनसनीखेज वारदात, अब ट्रॉली बैग के अंदर मिली युवती की लाश, पॉलिथीन में लपेट कर रखा था शव

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवती के शव को सूटकेस में भरकर राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे फेंक दिया था। सूटकेस के अंदर युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर एक युवती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवती के शव को सूटकेस में भरकर राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे फेंक दिया था। सूटकेस के अंदर युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा था शव
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़े होने की सूचना मिली। इस सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और सूटकेस को खोलकर देखा तो वो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था।

सूटकेस में रखी थी साड़ी
बताया जा रहा है कि सूटकेस में पुलिस को एक साड़ी भी मिली है। युवती की उम्र करीब 22 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस और राजद गठबंधन पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-लालू जी आपको 'लालटेन युग' में ले जाना चाहते हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...