HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: निकाय चुनाव में महिलाओं को टिकट में वरीयता देगी कांग्रेस, पार्टी कर रही तैयारी

UP News: निकाय चुनाव में महिलाओं को टिकट में वरीयता देगी कांग्रेस, पार्टी कर रही तैयारी

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना पर 20 दिसम्बर तक रोक लगी है। हालांकि, इस चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ उतरेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की अधिसूचना पर 20 दिसम्बर तक रोक लगी है। हालांकि, इस चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को टिकट वितरण कांग्रेस वरीयता देगी।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

पार्टी इन चुनावों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सोच को घर-घर तक पहुंचाने का फैसला भी किया गया है। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष व मध्य जोन निकाय चुनाव प्रभारी प्रज्ञा सिंह ने ये जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि, निकाय चुनाव की तैयारी के साथ  भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में 11 दिनों की प्रादेशिक यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रादेशिक यात्रा के माध्यम से प्रियंका गांधी की बात प्रदेश के हर जिले के नागरिकों तक पहुंच सकेगी।

इसके साथ ही कहाम महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या व महिलाओं पर अपराध ज्वलंत मुद्दे हैं लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार इन मुद्दों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है।

पढ़ें :- Viral Video: हिस्ट्रीशीटर शाहरुख ने दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...