HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: जल्द ही बदले जा सकते हैं कई जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान! निकाय चुनाव से पहले हो सकते हैं फेरबदल

UP News: जल्द ही बदले जा सकते हैं कई जिलों के डीएम और पुलिस कप्तान! निकाय चुनाव से पहले हो सकते हैं फेरबदल

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव से पहले यूपी सरकार कई जिलों में बड़ा फेरदबल कर सकती है। कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पुलिस कप्तान बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारी को बदलने की तैयारी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव से पहले यूपी सरकार कई जिलों में बड़ा फेरदबल कर सकती है। कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पुलिस कप्तान बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारी को बदलने की तैयारी है।

पढ़ें :- सपा दलित वोटों के स्वार्थ की खातिर जा सकती है किसी भी हद तक, अपने नेताओं को आगे करके करवा रही है विवादित बयानबाजी : मायावती

सूत्रों के मुताबिक़ करीब एक दर्जन से ज्यादा जिलों के जिलाधिकारी बदले जा सकते हैं। साथ ही साथ 6 कमिश्नरों के तबादले भी संभावित हैं। लम्बे समय से एक ही स्थान पर पैर जमाये अपनी सेवा दे रहे अधिकारियों के स्थानांतरित किये जाने की आशंकाएं लगाई जा रही हैं।

लंबे समय से जिले और कमिश्नरी में राज कर रहे अफसर अब ज्यादा दिन नहीं टिकेंगे। खबर हैं कि निकाय चुनाव से पहले पुलिस और प्रशासन दोनों ही क्षेत्रों में बड़ा फेरबदल संभावित हैं।

 

 

पढ़ें :- सपा, बसपा और कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों और ग़रीबों का शोषण करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी : केशव मौर्य

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...