1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: पूर्व विधायकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कहा-सर्व समाज की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है

UP News: पूर्व विधायकों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कहा-सर्व समाज की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी और भाजपा छोड़कर आए पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। दोनों पूर्व विधायकों ने कहा कि अब सर्व समाज की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है इसलिए वे कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए पार्टी के साथ जुड़े हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी और भाजपा छोड़कर आए पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। दोनों पूर्व विधायकों ने कहा कि अब सर्व समाज की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ सकती है इसलिए वे कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए पार्टी के साथ जुड़े हैं।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

वहीं, इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, पार्टी में आने वाले हर व्यक्ति के मान—सम्मान की रक्षा की जाएगी। यूपी में सपा नेताओं के कांग्रेस के साथ जुड़ने को लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाए गए आईएनडीआईए गठबंधन के भविष्य को लेकर कयास लगने लगे हैं। इसके पहले इमरान मसूद सहित कई अन्य चर्चित नेता भी कांग्रेस का हाथ थाम चुके हैं।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...