HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे की कुर्क होगी 9.53 करोड़ की संपत्ति, इंस्पेक्टर की हत्या का भी है आरोप

UP News: जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे की कुर्क होगी 9.53 करोड़ की संपत्ति, इंस्पेक्टर की हत्या का भी है आरोप

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी जेल (Mainpuri Jail) में बंद हत्यारोपी बसपा नेता अनुपम दुबे (Anupam Dubey) पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब बसपा नेता की 9.53 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्की की जाएगी। राजस्व विभाग ने अनपुम दुबे, उसके भाई अनुराग दुबे और दो अन्य सहयोगियों की कुल कुल 19 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को चिन्हित किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मैनपुरी जेल (Mainpuri Jail) में बंद हत्यारोपी बसपा नेता अनुपम दुबे (Anupam Dubey) पर शिकंजा कसता जा रहा है। अब बसपा नेता की 9.53 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्की की जाएगी। राजस्व विभाग ने अनपुम दुबे, उसके भाई अनुराग दुबे और दो अन्य सहयोगियों की कुल कुल 19 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को चिन्हित किया है।

पढ़ें :- Maharajganj:चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है-पंकज चौधरी 

इसके बाद जिलाधिकारी ने चारों की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया है। बता दें कि, फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे पर करीब चार दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। आरोप है कि अनुपम दुबे ने एक इंस्पेक्टर की हत्या की थी। इसके साथ इसके भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।

इंस्पेक्टर की हत्या का आरोप
बता दें कि, अनुपम दुबे पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इसमें एक सबसे बड़ा गंभीर आरोप है कि 14 मई 1996 को ट्रेन में पुलिस इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अनपुर पर करीब 46 गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।

कुल 19 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
बता दें कि, प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा ने चारों के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत अवैध रूप से अर्जित की गयी। उनके परिजनों की चल अचल संपत्ति के जब्तीकरण के बारे में जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी थी। इसके बाद से जिलाधिकारी ने इनकी संपत्तियों की कुर्की के किए गए हैं। वहीं, अब राजस्व विभाग के मुताबिक बसपा नेता अनुपम दुबे की 9 करोड़ 53 लाख 27 हजार 930 रुपये, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के पास 9 करोड़ 43 लाख 12 हजार 91 रुपये, अभिषेक रस्तोगी उर्फ सोनू और पंकज रस्तोगी की संपत्ति 50 लाख 82 हजार 600 रुपये आंकी गई है। इनकी कुल 19 करोड़ से ज्यादा की चल अचल संपत्ति की कुर्की का जिलाधिकारी ने आदेश दिया है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...