1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: अब मदरसों में एक से आठवीं तक के छात्रों को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

UP News: अब मदरसों में एक से आठवीं तक के छात्रों को नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

  उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत यूपी में मदरसों में आठवीं तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर रोक लगा दी गई है। यह नियम 2022-23 सत्र में ही लागू होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  उत्तर प्रदेश की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत यूपी में मदरसों में आठवीं तक के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति पर रोक लगा दी गई है। यह नियम 2022-23 सत्र में ही लागू होगा।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के मदरसों में पढ़ाई कर रहे करीब 6 लाख छात्रों पर इसका असर पड़ेगा। बता दें कि, प्रदेश में मदरसों में पढ़ने वाले आठवीं तक के बच्चों को 1000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती थी। वहीं, अब इस पर रोक लगा दी गई है।

दरअसल, केंद्र सरकार ने कहा है कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई मुफ्त कर दी गई है। इसलिए आठवीं कक्षा तक के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का औचित्य नहीं है। अब प्री-मैट्रिक स्कालरशिप सिर्फ कक्षा नौ और 10 के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगी।

 

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...