1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: मुलायम सिंह यादव के निधन पर 21 अक्टूबर को यूपी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी सपा

UP News: मुलायम सिंह यादव के निधन पर 21 अक्टूबर को यूपी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी सपा

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर पार्टी प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। जिले से लेकर गांवों तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर पार्टी प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। जिले से लेकर गांवों तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से पूरे प्रदेश में 21 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

इस मौके पर पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बता दें, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  का निधन 10 अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृ​क गांव सैफई में किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...