HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: यूपी भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत, इन चेहरों को मिल सकती है जगह तो ये होंगे बाहर!

UP News: यूपी भाजपा में बड़े बदलाव के संकेत, इन चेहरों को मिल सकती है जगह तो ये होंगे बाहर!

बताया जा रहा है कि, 16-17 जनवरी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को दिल्ली जाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: यूपी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इन तैयारियों के बीच भाजपा में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद यूपी भाजपा की राजनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कुछ वरिष्ठ नेताओं को नड्डा की नई टीम में जगह मिल सकती है वहीं कुछ को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

बताया जा रहा है कि, 16-17 जनवरी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को दिल्ली जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दूसरा कार्यकाल दिया जा सकता है। उसके बाद गठित होने वाली नई टीम में यूपी के कुछ नेताओं को पदाधिकारी बनाया जा सकता है। वहीं कुछ मौजूदा पदाधिकारियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। राष्ट्रीय टीम के लिए योगी मंत्रिमंडल से बाहर हुए नेता भी दौड़ में हैं।

 

 

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...