HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री ने बांटा मुआवजा, कहा-सभी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार

UP News: बाढ़ पीड़ितों को मुख्यमंत्री ने बांटा मुआवजा, कहा-सभी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार

उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री भी वितरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि, बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों तक प्रशासन हरहाल में सहायता मुहैया कराए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री भी वितरित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि, बाढ़ प्रभावित गांवों में पीड़ितों तक प्रशासन हरहाल में सहायता मुहैया कराए।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

हर तरह के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाया जाए। बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री, लंच पैकेट व शुद्घ पेयजल पहुंचाया जाए। संक्रामक रोगों को रोकने के लिए मेडिकल किट बांटी जाए।

बलरामपुर में बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज जनपद बलरामपुर में बाढ़ प्रभावितों के मध्य जाकर उनसे संवाद किया और उन्हें राहत सामग्री वितरित की। डबल इंजन की भाजपा सरकार बाढ़ से पीड़ित अपने सभी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। ‘सबकी सुरक्षा’ हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

 

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...