HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर खाई में पलटीं, चार की मौत

UP News: बारात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो और स्कॉर्पियो बेकाबू होकर खाई में पलटीं, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे का शिकार हुए लोग बरात से वापस लौट रहे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। हादसे में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे का शिकार हुए लोग बरात से वापस लौट रहे थे।

पढ़ें :- UP News: सीतापुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बच्चों समेत पांच लोगों की निर्मम हत्याकर खुद को गोली से उड़ाया

जानकारी के अनुसार, बरात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी। वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है। घटना तिंदवारी थाना इलाके में सुबह चार बजे हुई। वहीं, शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...