1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: नींव से ईंट निकालते समय​ गिरी दीवार, मलवे में दबकर चार मजदूरों की मौत

UP News: नींव से ईंट निकालते समय​ गिरी दीवार, मलवे में दबकर चार मजदूरों की मौत

चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में नींव से ईंट निकाते समय पक्की दीवार ​लेंटर मजदूरों पर भरभरा करके गिर गया। इस हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News:  उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, PM मोदी ने किया मतदान की अपील

बता दें कि, चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव में नींव से ईंट निकाते समय पक्की दीवार ​लेंटर मजदूरों पर भरभरा करके गिर गया। इस हादसे में चार मजदूरों की जान चली गई। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी हुई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...