HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023 : भाजपा ने सपा को दिया बड़ा झटका, छह बार विधायक व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी

UP Nikay Chunav 2023 : भाजपा ने सपा को दिया बड़ा झटका, छह बार विधायक व पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी

UP Nikay Chunav 2023 :  फर्रुखाबाद से छह बार विधायक रहे पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव (Narendra Singh Yadav) उनकी बेटी जिला पंचायत अध्यक्ष मोना यादव और बेटे सचिन यादव ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Deputy Chief Minister Brijesh Pathak_ ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। नरेंद्र सिंह यादव (Narendra Singh Yadav)  की सैफई परिवार से रिश्तेदारी भी रही है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- UP News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर लगाई गई आदर्श आचार संहिता हटाई गई

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के खास लोगों में गिने जाते रहे, लेकिन बदली परिस्थितियों में खुद को उपेक्षित महसूस करते हुए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। नरेंद्र सिंह यादव (Narendra Singh Yadav)  का भाजपा में जाना आलू पट्टी में सपा के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। वह यदुकुल पुनर्जागरण मिशन से भी जुड़े रहे और शिवपाल  सिंह यादव ने उन्हें मिशन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी।

मालूम हो कि इससे पहले फिरोजाबाद से पूर्व विधायक हरिओम यादव और पूर्व विधायक ओम प्रकाश भी सपा छोड़ चुके हैं। जबकि शाहजहांपुर में पार्टी की दिग्गज नेता और महापौर पद की प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने ऐन मौके पर पाला बदलकर भाजपा की प्रत्याशी बन गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...