1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : लखनऊ समेत 50 से अधि‍क ज‍िलों में आंधी-बार‍िश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी

UP Rain Alert : लखनऊ समेत 50 से अधि‍क ज‍िलों में आंधी-बार‍िश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी

UP Rain Alert : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है, कभी तेज धूप देखने को मिल रही है तो कब अचानक से बादल आ जा रहे हैं और बारिश हो रही है। जिसकी वजह से तापमान में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में सोमवार को मौसम साफ रहने के बाद आज मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP Weather : यूपी के कई जिलों में बारिश संग गिर सकते हैं ओले, तपिश से मिलेगी राहत

दरअसल, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार और बुधवार को कानपुर, लखनऊ, मेरठ, आगरा और वाराणसी समेत 50 से अधिक जिलों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में अगले दो दिन गरज-चमक की चेतावनी भी जारी की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे यूपी में मौसम अस्थिर होगा और अगले तीन दिन यानी गुरुवार तक तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। कई क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को होगा नुकसान

यूपी में यह गेहूं की कटाई का समय है, ऐसे में किसानों को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से भारी नुकसान का डर सता रहा है, क्योंकि इससे फसलें बर्बाद हो सकती हैं। पहले से ही कई जिलों में ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित हो चुकी हैं। लखनऊ व उसके आसपास जिलों में मंगलवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना कम है, लेकिन बुधवार को तेज बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पढ़ें :- पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फैली सफेद चादर, जनजीवन प्रभावित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...