1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Final Voter List Released : यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े, यहां चेक करें अपना नाम

UP Final Voter List Released : यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े, यहां चेक करें अपना नाम

UP SIR Final List : आज (10 अप्रैल 2026) यूपी के वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गयी है। नई लिस्ट के अनुसार, SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, प्रदेश के मतदाताओं की संख्या 84 लाख से ज़्यादा बढ़कर 13.39 करोड़ हो गई है। लखनऊ के लोक भवन मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर, 2025 से 10 अप्रैल, 2026 तक चलाई गई थी, जिसमें राज्य के सभी 75 ज़िले, 403 विधानसभा क्षेत्र और सभी मतदान केंद्र शामिल थे।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Final Voter List Released : आज (10 अप्रैल 2026) यूपी के वोटर्स की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गयी है। नई लिस्ट के अनुसार, SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, प्रदेश के मतदाताओं की संख्या 84 लाख से ज़्यादा बढ़कर 13.39 करोड़ हो गई है। लखनऊ के लोक भवन मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर, 2025 से 10 अप्रैल, 2026 तक चलाई गई थी, जिसमें राज्य के सभी 75 ज़िले, 403 विधानसभा क्षेत्र और सभी मतदान केंद्र शामिल थे।

पढ़ें :- पहलवान गौरव चाहर का संत प्रेमानंद महराज से मिलने का जुनून, थार और कार को कमर से बांधकर 90 KM तक खींचते हुए पहुंचे वृंदावन

ड्राफ़्ट और अंतिम सूचियों की तुलना करते हुए, यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि मतदाताओं की कुल संख्या में 84,28,767 की बढ़ोतरी हुई है। इसमें 42,27,902 पुरुष मतदाताओं, 42,00,778 महिला मतदाताओं और 87 तीसरे लिंग के मतदाताओं की बढ़ोतरी शामिल है। उन्होंने बताया कि 166 दिनों तक चली इस प्रक्रिया को पूरा करने में 75 ज़िला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs), 403 निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (EROs), 12,758 सहायक EROs, 18,026 BLO सुपरवाइज़रों और 1,77,516 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) का योगदान रहा। इसके अलावा, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के 5,82,877 बूथ-स्तरीय एजेंटों और करोड़ों मतदाताओं ने भी इसमें सहयोग दिया।

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ECI की ऑफिशियल वेबसाइट voters.eci.gov.in या electoralsearch.in पर जाएं। इसके बाद वोटर लिस्ट या Electoral Roll सेक्शन में जाकर Uttar Pradesh को सेलेक्ट करें। यहां Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 को सेलेक्ट करें। फिर अपने जिले, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें। फिर अपना नाम, पिता/पति का नाम और उम्र डालकर सर्च करना होगा। अगर आपका नाम है तो इसके बाद आपके सामने PDF फॉर्मेट में लिस्ट आ जाएगी। जिसे डाउनलोड करके अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, चुनाव आयोग के ऐप ECINET पर Voter ID/EPIC से अपना नाम चेक कर सकते हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार बनने के बाद गो हत्या में कमी की उम्मीद जगी थी, लेकिन इसके उलट इसमें लगातार वृद्धि हुई : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...