1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Train Accident: फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर; गार्ड कोच और इंजन पटरी से उतरे

UP Train Accident: फतेहपुर में दो मालगाड़ियों की भीषण टक्कर; गार्ड कोच और इंजन पटरी से उतरे

UP Train Accident: यूपी के फतेहपुर में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है, यहां पर के पांभीपुर के पास खड़ी मालगाड़ी को दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद गार्ड कोच और इंजन पटरी से उतर गए। इस हादसे के कारण अप लाइन बाधित हो गई।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Train Accident: यूपी के फतेहपुर में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है, यहां पर के पांभीपुर के पास खड़ी मालगाड़ी को दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद गार्ड कोच और इंजन पटरी से उतर गए। इस हादसे के कारण अप लाइन बाधित हो गई।

पढ़ें :- लखनऊ के शिया मुस्लिम समुदाय में खामेनेई की मौत से पसरा मातम, आज शाम निकाला जाएगा कैंडललाइट मार्च

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4.30 बजे घटी। हादसे में लोको पायलट समेत दो रेलवे अधिकारियों को मामूली चोटें आईं। दोनों ट्रेनों के चालक दल के सदस्य ठीक बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

सूत्रों के अनुसार, DFCCIL ट्रैक पर सिग्नल न मिलने से खड़ी पहली मालगाड़ी में पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल लोको पायलटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई ट्रेनों को रोका गया है या उनके मार्ग बदले गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...