1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Alert : शिमला-मसूरी को यूपी के इन शहरों ने पछाड़ा, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें कब मिलेगी राहत?

UP Weather Alert : शिमला-मसूरी को यूपी के इन शहरों ने पछाड़ा, न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जानें कब मिलेगी राहत?

UP Weather Alert : यूपी में इन दिनों इतनी कडाके की ठंड (Uttar Pradesh Cold Wave) पड़ रही है कि पहाड़ और मैदान का फर्क मिट गया है। यूपी के कई शहरों में तो शिमला, मसूरी और देहरादून से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। ठंड के मामले में कानपुर टॉप पर चल रहा है। बीती रात कानपुर और रायबरेली का फुर्सतगंज राज्य के सबसे ठंडे शहर रहे, जहां रात का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

इन दिनों से प्रदेश के कई शहरों में कई दिनों से धूप न निकलने के कारण दिन और रात का तापमान बेहद नीचे आ गया है। बीती रात प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है।  कानपुर और रायबरेली सबसे ठंडे शहर रहे। दोनों शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं मुजफ्फरनगर में 2.8, लखनऊ में 4.5, मेरठ में 4.8, वाराणसी में 5, बरेली में 5.8, प्रयागराज में 6 और गोरखपुर में 6.7 डिग्री सेल्सियस रात का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि शिमला में रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, यानी शिमला से ज्यादा ठंडी रातें यूपी के शहरों की हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक जाड़े का सितम जारी रहेगा। गलन और कोहरे का प्रकोप चलता रहेगा। 20 जनवरी से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। बादलों का जमावड़ा इस दिन से शुरू हो जाएगा। इससे तापमान में थोड़ा उछाल जरूर आएगा। वहीं 21 जनवरी से 23 जनवरी तक बारिश की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में 20 से 23 जनवरी तक गलन से राहत मिलती रहेगी, जबकि 23 के बाद कोहरे का प्रकोप कई जिलों में फिर से शुरु हो जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...