HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : बारिश से निकाली पारे की हवा, 7.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, ज्यादातर घरों में बंद रहे एसी

UP Weather : बारिश से निकाली पारे की हवा, 7.3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, ज्यादातर घरों में बंद रहे एसी

यूपी (UP) में बारिश और हवा का असर मंगलवार को तापमान पर खासा दिखा। दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस (7.3 Degrees Celsius) से अधिक लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7, तो न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) में बारिश और हवा का असर मंगलवार को तापमान पर खासा दिखा। दिन का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस (7.3 Degrees Celsius) से अधिक लुढ़क गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7, तो न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि सोमवार को दिन का तापमान 35 और रात का 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 5: यूपी में दोपहर तीन बजे तक 47.55 प्रतिशत हुआ मतदान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (Zonal Meteorological Center) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior meteorologist Atul Kumar Singh) बताते हैं कि सोमवार रात से सुबह तक हुई बरसात के साथ ही मंगलवार को भी बादलों का डेरा रहा। हवा चलने से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि उनका कहना है कि बुधवार को धूप खिलने के बाद दिन का पारा बढ़ेगा, हालांकि रात के पारे में आने वाले समय में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। पारे में गिरावट का असर भी दिखा। मंगलवार को ज्यादातर घरों में एसी बंद रहे।

इससे पहले भी आई है गिरावट

अक्तूबर में इससे पहले 1972 में अधिकतम तापमान 21.3, तो 1997 में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 2022 में भी 11 अक्तूबर को दिन का तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

पढ़ें :- यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान,संभल में अव्वल तो बरेली में सबसे कम वोटिंग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...