1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : यूपी में सर्द हुआ मौसम का मिजाज तीन डिग्री लुढ़का रात का पारा, दिन में  ठंड की दस्तक

UP Weather : यूपी में सर्द हुआ मौसम का मिजाज तीन डिग्री लुढ़का रात का पारा, दिन में  ठंड की दस्तक

UP Weather, The mood of the weather turned cold in UP, the night mercury dropped by three degrees, cold knock in the day

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Weather : यूपी (UP) में इस बार ठंड अक्टूबर महीने में 20 दिन पहले ही आ गई है। हर साल नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह से ठंड शुरू होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते समय से पहले ठंडक बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार ज्यादा दिनों तक शीतलहर का सामना लोगों को करना पड़ेगा। मौसम विभाग (Weather Department) ने कहा है कि अगले 7 दिनों में और सर्दी बढ़ेगी। इस बार औसत से अधिक ठंड रहेगी।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

यूपी (UP) में मौसम का मिजाज सर्द होता जा रहा है। रात में ठंडी हवाओं के कारण पारा लुढ़क रहा है। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस (डिसे) की गिरावट हुई है। इसके कारण सूरज ढलते ही सर्दी देने लग रही है। दीपावली के बाद से ही मौसम करवट लेता दिख रहा है। दिन में धूप खिली रह रही है। सूरज ढलने के बाद पारा तेजी से लुढ़क रहा है। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को इसमें तीन डिसे की गिरावट हो गई।

बुधवार को रात का तापमान 17.7 डिसे रहा। यह सामान्य से एक डिसे कम है। इस महीने सर्द रात है। इससे पहले दिन में तेज धूप के कारण दिन का तापमान 31 डिसे के पार रहा। बुधवार को दिन का तापमान 31.2 डिसे रहा। दिन और रात के तापमान में करीब 14 डिसे के अंतर है। मौसम विशेषज्ञ केसी पाण्डेय ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक आसमान साफ रहेगा। ऐसे में सुबह तल्ख धूप रहेगी। सूरज ढलने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट होगी।

 

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...