HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather Update : प्रदेश के 42 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में यूपी में मॉनसून करेगा एंट्री

UP Weather Update : प्रदेश के 42 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटों में यूपी में मॉनसून करेगा एंट्री

UP Weather Update : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) की वजह से यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से आज भी उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि अभी 72 घंटे तक चक्रवाती तूफान का असर बना रहेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Weather Update : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) की वजह से यूपी के कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से आज भी उत्तर प्रदेश के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि अभी 72 घंटे तक चक्रवाती तूफान का असर बना रहेगा। कई जिलों में तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश में 25 26 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

पढ़ें :- Rainfall Alert: भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश से मिलेगी राहत

लखनऊ के आसमान में सुबह से छाए हैं बादल, हल्की उमस का मौसम

लखनऊ में गुरुवार सुबह रिमझिम बारिश के बाद अभी तक बादलों ने आसमान में डेरा डाला हुआ है। इस वजह से सूरज के तेवर पस्त हैं। लोगों को चिलचिलाती धूप से निजात मिली है।  हालांकि हल्की उमस भी है। मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

यूपी के 42 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy)  की वजह से राजधानी लखनऊ, कानपुर और मैनपुरी समेत कई इलाकों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। मैनपुरी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है और यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 105 मिलीमीटर बारिश हुई। कानपुर में 52 मिलीमीटर बारिश हुई है। राजधानी लखनऊ समेत कन्नौज, हरदोई, बरेली, झांसी और अलीगढ़ में भी बादल जमकर बरसे जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के 42 जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है। इनमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, औरैया, महोबा, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, जालौन, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जनपद शामिल हैं।  यहां बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 

पढ़ें :- IMD Rainfall Alert : अगले चार दिनों तक होगी बारिश, यूपी-दिल्ली में भी बरसेंगे बादल

अगले 48 घंटे में पूर्वांचल के रास्ते यूपी में दाखिल हो सकता है मानसून

यूपी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) का असर खत्म होने के बाद मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी।  अगले 48 घंटे में पूर्वांचल के रास्ते मानसून यूपी में दाखिल हो सकता है।  इसके बाद राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना है।   प्री मानसून के कारण भी प्रदेश में बादल जमकर बरस रहे हैं। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। मानसूनी हवा के आज पूरे बिहार और झारखंड में फैल जाने की संभावना है। इस कारण इन दोनों राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी 29-30 जून को मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

इन इलाकों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग (Weather Department)की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश,सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विदर्भ, आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम अरब सागर में तेज गति से हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए मछुआरों को सतर्क किया गया है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि मछुआरों को इन इलाकों में समुद्र में जाने से बचना चाहिए।

दिल्ली में एक हफ्ते तक बना रहेगा बारिश का दौर

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, दिल्ली में बूंदाबांदी शुरू, NCR में तेज वर्षा की संभावना

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग (Weather Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश भी होगी। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। उत्तराखंड में 23 से 25 जून तक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में भी इस दौरान झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान असम और सिक्किम में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। शेष पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन प्रदेशों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है।

इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दिल्ली और उत्तर पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

पढ़ें :- Good News : आधे दाम पर AC, 40000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट, ये रहीं हॉट डील्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...