1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सदन में हंगामा: चीन के चार टैंक….राहुल गांधी के इतना बोलते ही राजनाथ सिंह ने किया विरोध, कहा-आप अप्रकाशित किताब का जिक्र नहीं कर सकते

सदन में हंगामा: चीन के चार टैंक….राहुल गांधी के इतना बोलते ही राजनाथ सिंह ने किया विरोध, कहा-आप अप्रकाशित किताब का जिक्र नहीं कर सकते

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही सदन में हंगामा मच गया। राहुल गांधी ने डोकलाम पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे के एक नोट की कुछ लाइनों को बोलना शुरू किया। इसके बाद सदन में हंगामा मच गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी की स्पीच शुरू होते ही सदन में हंगामा मच गया। राहुल गांधी ने डोकलाम पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे के एक नोट की कुछ लाइनों को बोलना शुरू किया। इसके बाद सदन में हंगामा मच गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

पढ़ें :- जो कुछ भी बोल रहे हैं, वह अपुष्ट जानकारी...राहुल गांधी के बयान पर बोले किरेन रिजिजू, सदन चार बजे तक स्थगित

वहीं, स्पीकर ओम बिरला ने भी सदन की परंपरा और नियमों का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी को अगाह किया कि लोकसभा में ऐसे किसी भी तथ्य का उल्लेख ​नहीं किया जा सकता, जिसका प्रकाशन नहीं हुआ है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में फिर आगे कहा कि 4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे। वो 100 मीटर ही दूर थे। राहुल के बस इतना बोलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई और अपनी सीट से राजनाथ सिंह ने खड़े होकर हस्तक्षेप किया और बोले कि अप्रकाशित पुस्तक का सदन में जिक्र नहीं किया जाता। उन्होंने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी सदन को गुमराह कर रहे हैं। वहीं, इस हंगामा के बीच लोकसभा तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...