HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के लाल का पंजाब में जलवा, जौनपुर के गौरव यादव बने सीएम भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव

यूपी के लाल का पंजाब में जलवा, जौनपुर के गौरव यादव बने सीएम भगवंत मान के विशेष प्रधान सचिव

उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव (एडीजीपी) को मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कर्यालय में हुई गौरव की नियुक्ति दूसरी नियुक्ति है। इससे पहले आईएएस अधिकारी ए. वेणुप्रसाद को मुख्यमंत्री का विशेष प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था। एक सरकारी आदेश में गत सोमवार को यह जानकारी दी गई।

पढ़ें :- Maharajganj:चुनावी जंग की जीत बूथ जीता चुनाव जीतने के मूल मंत्र पर आधारित है-पंकज चौधरी 

गौरव यादव के घर बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में सूचना मिलते ही जहां जश्न का माहौल है वही लोग गौरवांवित महसूस कर रहें हैं। आईपीएस अधिकारी गौरव यादव वर्तमान में पंजाब पुलिस के मॉडर्ननाइजेशन विंग का कार्य संभाल रहे हैं, जो कि उनके पास उक्त नई नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा। मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का कार्य उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है।

गौरव राज्य पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। गौरव यादव शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। बेलापार गांव निवासी गौरव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल है। वर्तमान में वे लखनऊ स्थित अपने आवास पर रहतें है। भगवती प्रसाद के एक मात्र पुत्र गौरव तथा दो पुत्रियां है जिसमें एक एम्स में डॉक्टर तथा दूसरी पीसीएस में एमडी है। इनकी शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ व दिल्ली में हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...