1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा यूपी का मौसम! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा यूपी का मौसम! इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

UP Weather Update: यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, दिन के समय जहां तेज धूप रह रही है तो रात में उमस से लोगों का बुरा हाल है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में नाइट हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार को दिन के समय हल्की बदली रहेगी। तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।

By Abhimanyu 
Updated Date

UP Weather Update: यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, दिन के समय जहां तेज धूप रह रही है तो रात में उमस से लोगों का बुरा हाल है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश में नाइट हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार को दिन के समय हल्की बदली रहेगी। तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन उमस भरी गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।

पढ़ें :- Mojtaba Khamenei: तनाव कम करने के प्रस्ताव के बीच मोजतबा खामेनेई की सख्त चेतावनी, अमेरिका-इजरायल को लेकर कह दी बड़ी बात

यूपी में हीट वेव के दौरान लगातार पूर्वी हवाएं चलने से नमी बनी रही। तापमान अधिक और नमी ज्यादा होने के कारण उमस रही। हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी होने के कारण बुधवार को काफी उमस रही। अधिकतम नमी 57 और न्यूनतम 37 फीसदी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार को हल्की बदली रहेगी। तापमान में गिरावट हो सकती है लेकिन तपिश और उमस से राहत की संभावना कम है। वहीं, शुक्रवार से कुछ जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में जो निम्न दबाव का क्षेत्र बना है वह धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ रहा है। 17 जून तक यह यूपी के एक छोर से कुछ दूरी पर होगा। प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र तक इसका असर हो सकता है। इसके बाद मानसून आने की संभावना है। दो दिनों बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

बता दें कि केरल में तय समय से 10 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की दस्तक दी थी। जिसके बाद यूपी में अगले 5-10 दिनों के अंदर मानसून के पहुंचने का अनुमान है। संभावना है कि 15 से 20 जून के बीच कभी भी मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। आम तौर पर यूपी में मानसून के 15 -20 जून को आता है, लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।

पढ़ें :- सोनौली:भाजपा नेता प्रेम जायसवाल बने मनोनीत सभासद,बर्तन गली में उमड़ा जनसैलाब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...