HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. UPSSSC Lekhpal Result: UPSSSC लेखपाल 2023 के रिजल्ट जारी, 8085 पदों पर होनी है भर्ती

UPSSSC Lekhpal Result: UPSSSC लेखपाल 2023 के रिजल्ट जारी, 8085 पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने लेखपाल 2023 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

UPSSSC Lekhpal Result: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने लेखपाल 2023 के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पढ़ें :- ICF Recruitment 2024: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में निकली 1010 पदों पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

ऐसे चेक करें UPSSSC लेखपाल रिजल्ट- 2023 :

  • UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • PDF फाइल को डाउनलोड कर लें।
  • इस फाइल को डाउनलोड करके अपने पास रखें।
  • जुलाई 2022 में हुई थी लेखपाल भर्ती परीक्षा

आयोग ने जनवरी 2022 में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों पर भर्ती के लिए PET के आधार पर 2,67,677 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया था। आयोग ने 31 जुलाई 2022 को PET के बाद रिटेन एग्जाम लिया था।

इसमें 2,12,915 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। कुछ कैंडिडेट्स ने एग्जाम में गड़बड़ियों को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। ये याचिकाएं खारिज होने के बाद 2 मई 2023 को रिटन एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया।

कुल 7897 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई किया एग्जाम

पढ़ें :- 26 May ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

कुल 7897 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें से 3193 कैंडिडेट्स ने UR कैटेगरी में एग्जाम क्वालिफाई किया। इनमें से 780 कैंडिडेट्स EWS कैटेगरी के हैं, 1615 कैंडिडेट्स ST और 149 कैंडिडेट्स OBC कैटेगरी के हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...