1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Urvashi Rautela Birthday Special: हनी सिंह के साथ 24 कैरेट का गोल्‍ड केक काटती नजर आई उर्वशी रौतेला

Urvashi Rautela Birthday Special: हनी सिंह के साथ 24 कैरेट का गोल्‍ड केक काटती नजर आई उर्वशी रौतेला

एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला ने रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उन्‍होंने रैपर यो यो हनी सिंह के साथ अपने बर्थडे का केट काटा। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा उपहार में दिया गया 24 कैरेट गोल्‍ड का केक काटकर अपना खास दिन मनाया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Urvashi Rautela Birthday Special: एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने रविवार को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। उन्‍होंने रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) के साथ अपने बर्थडे का केट काटा। अपने जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री ने रैपर यो यो हनी सिंह द्वारा उपहार में दिया गया 24 कैरेट गोल्‍ड का केक काटकर अपना खास दिन मनाया।

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”

यो यो हनी सिंह (Honey Singh) के साथ केक काटते हुए एक्‍ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उर्वशी और हनी अपने दूसरे सहयोग, ‘सेकेंड डोज’ और ‘विग्डियन हीरयान’ पर काम कर रहे हैं। दोनों ने इससे पहले यो यो हनी सिंह के इंटरनेशनल वीडियो एल्बम ‘लव डोज’ में साथ काम किया था, जो 2014 में रिलीज हुआ था।

पढ़ें :- ऋतिक रोशन रामायण के VFX को लेकर, बोले- आज इंडस्ट्री में कुछ ऐसे फिल्म निर्माता हैं...

उर्वशी के पास अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम 3’, बॉबी देओल, दुलकीर सलमान, नंदामुरी बालकृष्ण के साथ ‘एनबीके109’ और सनी देओल और संजय दत्त के साथ ‘बाप’ (हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘एक्सपेंडेबल्स’ का रीमेक) जैसे प्रोजेक्ट हैं। इसके अलावा उर्वशी आगामी फिल्म ‘जेएनयू’ में नजर आएंगी। जहां वह ‘जलेबी’ फेम जेसन डेरुलो के साथ एक म्यूजिक वीडियो के अलावा एक कॉलेज नेता की भूमिका भी निभा रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...