30-Day Waiver on Iranian Oil Purchases : अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद शुरू हुई जंग के करीब तीन सप्ताह हो गए हैं। मिडिल ईस्ट में छिड़ी इस जंग से दुनिया पर ऊर्जा संकट का बना हुआ है। हार्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं तो दूसरी तरफ गैसों की किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच, अमेरिका ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए ईरानी तेल से 30 दिनों के लिए प्रतिबंध हटा लिया है।
30-Day Waiver on Iranian Oil Purchases : अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले के बाद शुरू हुई जंग के करीब तीन सप्ताह हो गए हैं। मिडिल ईस्ट में छिड़ी इस जंग से दुनिया पर ऊर्जा संकट का बना हुआ है। हार्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं तो दूसरी तरफ गैसों की किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच, अमेरिका ने बड़ा यू-टर्न लेते हुए ईरानी तेल से 30 दिनों के लिए प्रतिबंध हटा लिया है।
ट्रंप प्रशासन की ओर से ईरानी तेल से प्रतिबंध हटाये जाने से कई देशों को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस फैसले के बाद ईरान का तेल खरीदा और बेचा जा सकता है बिना किसी पेनल्टी के डर के। उम्मीद जताई जा रही है कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस फैसले से तेल की कीमतों पर काबू पाया जाएगा। ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि ईरान के तेल पर जो पाबंदी लगी हुई थी, उस पर अगले 30 दिनों के लिए छूट दी जा रही है। यह 20 मार्च से लेकर 19 अप्रैल के बीच जहाजों में भरे गए तेल पर लागू होगी।
अमेरिकी वित्त मंत्री ने फैसले की दी जानकारी
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक्स पोस्ट में कहा, “ईरान वैश्विक आतंकवाद का मुख्य केंद्र है, और राष्ट्रपति ट्रंप के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के ज़रिए, हम इस अहम लड़ाई को उम्मीद से भी ज़्यादा तेज़ी से जीत रहे हैं। वैश्विक ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के आतंकवादी हमलों के जवाब में, ट्रंप प्रशासन दुनिया को ऊर्जा की आपूर्ति को ज़्यादा से ज़्यादा करने, वैश्विक आपूर्ति को मज़बूत करने और बाज़ार में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका की आर्थिक और सैन्य शक्ति का इस्तेमाल जारी रखेगा।”
उन्होंने कहा, “आज, ट्रेजरी विभाग एक सीमित दायरे वाला, कम समय के लिए एक अधिकार पत्र जारी कर रहा है, जो समुद्र में फँसे ईरानी तेल की बिक्री की अनुमति देता है। अभी, प्रतिबंधों के दायरे में आने वाले ईरानी तेल को चीन सस्ते दामों पर जमा कर रहा है। दुनिया के लिए इस मौजूदा आपूर्ति को कुछ समय के लिए खोलकर, अमेरिका लगभग 140 मिलियन बैरल तेल तेज़ी से वैश्विक बाज़ारों में लाएगा, जिससे दुनिया भर में ऊर्जा की मात्रा बढ़ेगी और ईरान के कारण आपूर्ति पर पड़े अस्थायी दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। असल में, हम ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ जारी रखते हुए, कीमतों को कम रखने के लिए तेहरान के ही तेल का इस्तेमाल उसके खिलाफ करेंगे।”
Iran is the head of the snake for global terrorism, and through President Trump’s Operation Epic Fury, we are winning this critical fight at an even faster pace than anticipated. In response to Iran’s terrorist attacks against global energy infrastructure, the Trump…
— Treasury Secretary Scott Bessent (@SecScottBessent) March 20, 2026
बेसेंट ने एक्स पोस्ट में लिखा, “यह अस्थायी, कम समय के लिए दिया गया अधिकार पत्र सिर्फ़ उस तेल तक सीमित है जो पहले से ही रास्ते में है, और यह नई खरीद या उत्पादन की अनुमति नहीं देता है। इसके अलावा, ईरान को इससे होने वाली किसी भी कमाई तक पहुँचने में मुश्किल होगी, और अमेरिका ईरान पर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली तक उसकी पहुँच पर अपना अधिकतम दबाव बनाए रखेगा। अब तक, ट्रंप प्रशासन वैश्विक बाज़ार में लगभग 440 मिलियन अतिरिक्त बैरल तेल लाने के लिए काम कर रहा है, जिससे होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बाधाएँ डालकर फ़ायदा उठाने की ईरान की क्षमता कमज़ोर हुई है।”
उन्होंने आगे लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप के ऊर्जा-समर्थक एजेंडे ने अमेरिका के तेल और गैस उत्पादन को रिकॉर्ड स्तर तक पहुँचा दिया है, जिससे ऊर्जा सुरक्षा मज़बूत हुई है और ईंधन की कीमतें कम हुई हैं। अब कोई भी कम समय की बाधा आखिरकार अमेरिकियों के लिए लंबे समय के आर्थिक फ़ायदे में बदल जाएगी – क्योंकि सुरक्षा के बिना कोई समृद्धि नहीं होती।”