लगभग पिछले तीन साल से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। यह युद्ध 24 फरवरी 2022 का शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। इस युद्ध में सबसे बड़ा नुकसान यूक्रेन को हुआ। बता दे कि युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका समर्थन दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब किसी भी शत्र पर यह युद्ध खत्म करवाना चाह रहे है। युद्ध विराम को लेकर ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को शांति प्रस्ताव भेजा है।
नई दिल्ली। लगभग पिछले तीन साल से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। यह युद्ध 24 फरवरी 2022 का शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। इस युद्ध में सबसे बड़ा नुकसान यूक्रेन को हुआ। बता दे कि युद्ध में यूक्रेन को अमेरिका समर्थन दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब किसी भी शर्त पर यह युद्ध खत्म करवाना चाह रहे है। युद्ध विराम को लेकर ट्रंप ने रूस और यूक्रेन को शांति प्रस्ताव भेजा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर रोकने को लेकर हर प्रयास कर रहे है, लेकिन अभी तक उनका कोई भी प्रयास काम नहीं आ रहा है। दोनों देशों के बीच लगातार तीन साल से युद्ध जारी है। बता दे की रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्ज़ा कर लिया था। तब से क्रीमिया पर रूस का ही कब्जा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की पर शांति प्रस्ताव को मानने का दबाव बना रहे है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि ज़ेलेन्स्की को इस शांति प्रस्ताव को मानना ही होगा। ट्रंप के इस बयान पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की खुश नहीं हैं। ट्रंप के शांति प्रस्ताव में सीधे तौर पर रूस का फायदा मिल रहा है। इस शांति प्रस्ताव के बाद यूक्रेन का एक बहुत बड़ा हिस्सा रूस को मिल जाएगा।