1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान मदन कौशिक के हाथ, आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान मदन कौशिक के हाथ, आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद अपना प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। मदन कौशिक को अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं, बंशीधर के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। शनिवार को बीजेपी महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के बाद अपना प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिया है। मदन कौशिक को अब प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वहीं, बंशीधर के मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। शनिवार को बीजेपी महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

उन्होंने इसको लेकर एक चिट्ठी में लिखा है कि विधायक मदन कौशिक को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। सूत्रों की माने तो आज शाम उत्तराखंड सरकार के ​कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। शाम पांच बजे राजभवन में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को भी इसकी कमान दी जाएगी। गौरतलब है कि, जिन विधायकों के मंत्री बनने में नाम प्रमुख तौर पर शामिल हैं उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष और खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला, दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत का नाम शामिल है।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...