HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand CM: कौन बनेगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी या फिर कोई और? जानिए…

Uttarakhand CM: कौन बनेगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी या फिर कोई और? जानिए…

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से दोबारा वापसी कर ली है। हालांकि, सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) चुनाव हार गए। ऐसे में वहां पर कई तरह की अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि उत्तराखंड को इस बार कोई नया मुख्यमंत्री चेहरा मिल सकता है। हालांकि, कुछ लोग पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)के नाम का ही समर्थन कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarakhand CM: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत से दोबारा वापसी कर ली है। हालांकि, सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) चुनाव हार गए। ऐसे में वहां पर कई तरह की अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि उत्तराखंड को इस बार कोई नया मुख्यमंत्री चेहरा मिल सकता है। हालांकि, कुछ लोग पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)के नाम का ही समर्थन कर रहे हैं।

पढ़ें :- विभिन्न जनपदों के चोरी की पांच बाइक व मास्टर चाभी के साथ एक शख्स गिरफ्तार

बता दें कि, बीजेपी के उत्तराखंड पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल बनाए गए हैं, जो 19 मार्च को देहरादून जाएंगे। वहीं, होली के अगले दिन विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। ​इस रेस में पुष्कर सिंह धामी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रितु खंडूरी, गणेश जोशी समेत कई नाम शामिल हैं।

पुष्कर धामी (Pushkar Singh Dhami) के विधानसभा चुनाव हार जाने के वबजूद कई विधायक धामी के पक्ष में सीट खाली कर चुनाव लड़ाने की पेशकश कर चुके हैं। बता दें कि, उत्तराखंड में भी बीजेपी ने कई मिथक को तोड़ते हुए दोबार सत्ता में वापसी की है।

लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की हार के बाद राज्य में मुख्यमंत्री के चुनाव हारने का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। लिहाजा एक साल में चौथी बार बीजेपी के सामने मुख्यमंत्री चुनने की चुनौती आन पड़ी है।

 

पढ़ें :- Luknow News: ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, अब तक 4 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने की डीएम से की बात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...