1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों की सूची की जारी, जानें किसको कहां से दिया टिकट?

Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों की सूची की जारी, जानें किसको कहां से दिया टिकट?

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार देर रात कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बता दें कि राज्य में आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के 14 दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस सूची जारी की है। जबकि इससे पूर्व सत्ताधारी दल भाजपा 20 जनवरी को अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (जीआरजी) में बने वार रूम में पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार देर रात कांग्रेस ने अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बता दें कि राज्य में आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के 14 दिन की लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस सूची जारी की है। जबकि इससे पूर्व सत्ताधारी दल भाजपा 20 जनवरी को अपने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (जीआरजी) में बने वार रूम में पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की है।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता ने जताया विश्वास : स्वाती सिंह

घोषित सूची में पार्टी के सभी नौ सिटिंग विधायकों को जगह दी गई है। खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ पार्टी ने भुवन चंद्र कापड़ी को मैदान में उतारा है। पहली सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। सूची पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को उनकी परंपरागत सीट चकराता, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को जागेश्वर, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर तो उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी की दिग्गज नेता रहीं दिवंगत इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया गया है।

इन सिटिंग विधायकों को फिर मिला मौका

केदारनाथ से मनोज रावत, चकराता से प्रीतम सिंह, भगवानपुर से ममता राकेश, पिरान कलियर से फुरकान अहमद, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, धारचूला से हरीश धामी, रानीखेत से करण महरा, जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल, जसपुर से आदेश चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पुरोला सुरक्षित सीट पर विधायक रहे राजकुमार पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मालचंद को को मौका दिया है। जबकि हल्द्वानी में पार्टी की दिग्गज नेता रहीं इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद इस पर पार्टी ने उनके पुत्र सुमित हृदयेश पर पर दांव खेला है।

महिलाओं को 40 फीसदी हिस्सेदारी से फिलहाल पार्टी दूर 

पढ़ें :- Election Results 2023 : विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस ने बुलाई बैठक, दिल्ली में छह दिसंबर को जुटेगा 'INDIA'

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फीसदी सीटें देने का एलान किया है। यूपी में महिलाओं को घोषणा के अनुरूप 40 फीसदी सीटें दी भी जा रही हैं। लेकिन पार्टी उत्तराखंड में इस फार्मूले पर चलती नजर नहीं आ रही है। अगर 40 फीसदी के फार्मूले से चलें तो 53 नामों में से कम से कम 21 टिकट महिलाओं को मिलने चाहिए। पार्टी ने 53 की सूची में जिन महिलाओं को टिकट दिया है उनमें से मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा के नाम शामिल हैं। उत्तराखंड में कांग्रेस की प्रचार समिति के अगुवा हरीश रावत महिलाओं के 40 फीसदी प्रतिनिधित्व के सवाल पर ही पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी यहां जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों को तरजीह देगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...