HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तरकाशी हादसा: युद्धस्तर पर चल रहा है 40 जिंदगिंयों को बचाने का कार्य, देखिए तस्वीरें

उत्तरकाशी हादसा: युद्धस्तर पर चल रहा है 40 जिंदगिंयों को बचाने का कार्य, देखिए तस्वीरें

साथ ही उनके पास खाने पीने की भी चीजें पहुंचाई जा रहीं हैं। बताया जा रहा है कि, करीब 60 मीटर के दायरे में मलबा फैला हुआ है। 25 मीटर तक मलबा हटाया गया था, लेकिन जितना मलबा हटाया गया, उतना और गिर गया। जिससे अब मलबे में ड्रिलिंग कर पाइप डालने की योजना बनाई गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक निर्माणाधीन टनल में फंसे 40 मजदूर को निकालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। 12 नवंबर को ये टनल धंस गई थी, जिसके कारण ये हादसा हुआ था। टनल में फंसे मजदूर को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इस दौरान मजदूरों को पाइप के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।

पढ़ें :- Uttarakhand News : उत्तरखंड हाईकोर्ट नैनीताल ने जजों की तबादलों सूची जारी की,कई जिलों के जिला जज बदले, देखें लिस्ट

इसके साथ ही उनके पास खाने पीने की भी चीजें पहुंचाई जा रहीं हैं। बताया जा रहा है कि, करीब 60 मीटर के दायरे में मलबा फैला हुआ है। 25 मीटर तक मलबा हटाया गया था, लेकिन जितना मलबा हटाया गया, उतना और गिर गया। जिससे अब मलबे में ड्रिलिंग कर पाइप डालने की योजना बनाई गई है।

टनल में फंसे मजदूर ने की परिजनों से बात
बताया जा रहा है कि, रेस्क्यू में जुटे ​कर्मियों ने टनल में फंसे श्रमिकों से वॉकी-टॉकी के माध्यम से उनके परिजनों की बातचीत करवाकर धैर्य बंधाया गया। सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। अंदर फंसे कोटद्वार निवासी गंभीर सिंह नेगी के बेटे ने उनसे संपर्क कर कुशलक्षेम जानी। उत्तरकाशी पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा भी श्रमिकों के परिजनों से सम्पर्क कर उनको अपडेट दिया जा रहा है।

पढ़ें :- Uttarakhand News : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 अप्रैल से, बिना पंजीकरण के चार धाम पर जाने की अनुमति नहीं

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...