HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Vande Bharata Express trains : 27 जून को चलाई जाएंगी एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Vande Bharata Express trains : 27 जून को चलाई जाएंगी एक साथ 5 वंदे भारत ट्रेन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रफतार के संसार को समृद्ध बनाने के लिए 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा। गति की इस नई सौगात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vande Bharat : रफतार के संसार को समृद्ध बनाने के लिए 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा। गति की इस नई सौगात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 27 जून 2023, मंगलवार को देश को रेल सफर के लिए कुछ नई इबादत लिखने वाला है। आपको बता दें कि इनमें एक स्थान पर प्रधानमंत्री स्वयं मौजूद रहेंगे, जबकि अन्‍य स्‍थानों पर वर्चुअल झंडी दिखाई जाएगी। देश में 18 वंदे भारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है। इन 5 ट्रेनों के बाद देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या 23 हो जाएगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल से जबलपुर को जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। वहीं एक ट्रेन बिहार और झारखंड राज्य को जोड़ने के लिए चलाई जाएगी। झारखंड और बिहार राज्यों के लिए यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। दोनों राजधानियों को जोड़ने यानी रांची से पटना के लिए ट्रेन चलाई जा रही है।

अन्य कहां-कहां होगी शुरुआत
रेलवे के मुताबिक कर्नाटक के लिए 27 जून को दूसरी वंदेभारत चलाई जा रही है।  वहीं एक ट्रेन गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन ओडिशा ट्रेन हादसे की वजह से टाल दिया गया था। अब इसका उद्घाटन किया जाएगा। संभावना है कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी।

 

 

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...