1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: अपराजिता लाती है घर में सुख समृद्धि, इस दिशा में लगाएं

Vastu Tips: अपराजिता लाती है घर में सुख समृद्धि, इस दिशा में लगाएं

पेड़ पौधे हरियाली देने के साथ सुख समृद्धि भी लाते है। जीवन शैली में घर के बाहर सुगंध बिखेरने वाले फूल के पौधे लगाये जाते है। घर के बाहर रंग बिरंगे पुष्प और हरी लताएं घर की खूबसूरती बढ़ती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : पेड़ पौधे हरियाली देने के साथ सुख समृद्धि भी लाते है। जीवन शैली में घर के बाहर सुगंध बिखेरने वाले फूल के पौधे लगाये जाते है। घर के बाहर रंग बिरंगे पुष्प और हरी लताएं घर की खूबसूरती बढ़ती है। घर के बाहर बागवानी सुगंधित पौधे लगाने से घर के सदस्यों का मूड बना रहता है। वास्तु शास्त्र में अपराजिता को भगवान विष्णु का प्रिय पुष्प माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अपराजिता को घर में लगाना शुभ और लाभकारी होता है। दो रंगों में पायी जाने वाली अपराजिता एक बेल है। भगवान विष्णु को नीले रंग की अपराजिता अत्यंत प्रिय है।आइये जानते है अपराजिता लगाने की सही दिशा और उसके फायदे।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

नीली अपराजिता लगाने के फायदे
 मान्यता है कि नीली अपराजिता में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसको घर में लगाने से धन आगमन बना रहता है। कहा जाता है कि,  नीली अपराजिता की बेल जैसे-जैसे बढ़ती है घर में संपन्नता आती है।

शनिदेव होते हैं प्रसन्न
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए और शनि की साढ़ेसाती में लाभ पाने के लिए शनिवार के दिन नीली अपराजिता शनि देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है।

उत्तर-पूर्व दिशा सर्वोत्तम मानी गई
वास्तु शास्त्र के अनुसार नीली अपराजिता लगाने के लिए ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा सर्वोत्तम मानी गई है।

पढ़ें :- Sita Navami 2024 : सीता नवमी का व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है , जानें तिथि और पूजन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...