1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : नीला रंग व्यक्ति के जीवन में लाता है स्थिरता और पवित्रता, जानिए वास्तु शास्त्र के उपाय  

Vastu Tips : नीला रंग व्यक्ति के जीवन में लाता है स्थिरता और पवित्रता, जानिए वास्तु शास्त्र के उपाय  

घर द्वार की चमक दमक बनाए रखने के लिए साफ सफाई बहुत जरूरी है।वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने की सफाई बहुत आवश्यक है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips : घर द्वार की चमक दमक बनाए रखने के लिए साफ सफाई बहुत जरूरी है।वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने की सफाई बहुत आवश्यक है। साफ सफाई रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर में खुशियों बसेरा हो जाता है।वास्तु शास्त्र से यह भी मार्गदर्शन मिलता है कि घर में किस वस्तु को कहां रखना चाहिए।आइये जानते है वास्तु शास्त्र के उपायों के बारे में।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

1.उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे जीवन में समृद्धि लाने में सहायक सिद्ध होंगे। नीला रंग व्यक्ति के जीवन में स्थिरता व पवित्रता लाता है।
2.वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। इसलिए यह देवी लक्ष्मी (Devi Lakshmi) के निवास करने की दिशा भी है।
3.उत्तर दिशा में वास्तु दोष होने पर व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहते हैं कि इस दिशा में कोई भी भारी वस्तु नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य में कमी होती है।
4.दीवारों पर दरार आने से तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। इसलिए इसे हमेशा भर देना चाहिए।
5.मेन डोर के पास पानी से भरा एक कांच का घड़ा रखें, जिसमें फूलों की पत्तियां हों। चूंकि पानी नकारात्मक ऊर्जा का कुचालक है, यह आपके घर और परिवार के सदस्यों को स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...