1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips: इस पौधे को घर में लगाने से भर जाती है तिजोरी,  शुभ पौधे को आज ही ले आईये

Vastu Tips: इस पौधे को घर में लगाने से भर जाती है तिजोरी,  शुभ पौधे को आज ही ले आईये

धन की चमक घर में दिखती है। धनाभाव का असर घर में घुसते ही दिखने लगता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनको प्रसन्न करना आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों को बहुत ही शुभ माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips: धन की चमक घर में दिखती है। धनाभाव का असर घर में घुसते ही दिखने लगता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनको प्रसन्न करना आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधों को बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार लिली का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में शुभ पौधे लगाने से  मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। चीनी फेंगशुई में कहा जाता है कि यह पौधा  घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द बढ़ता है।  लिली के पौधे की खासियत है कि इसे लगाने से घर के लोग पहले की तुलना में काफी शांत हो जाते हैं। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रूम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

मान्यता है कि मनी प्लांट की  बेल को घर में रखने से समृद्धि बढ़ती है।  यह प्लांट जितना फैलता है उतना धन बढ़ता जाता है। मनी प्लांट को शुक्र का पौधा मानते है इसलिए उसके पास शुक्र के शत्रु ग्रहों का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे के घर में लगाने के लिए आग्नेय दिशा सबसे उचित दिशा है। इससे आग्नेय दिशा का दोष दूर होगा और घर में सकारात्मकता का विकास होगा। इसे गलत दिशा में लगा दिया जाए तो ये आपको कंगाल भी बना सकती है।

1.मनी प्लांट सकारात्मकता, समृद्धि और सौभाग्य लाने के लिए लोकप्रिय है। वास्तु के साथ-साथ फेंगशुई के अनुसार, मनी 2.प्लांट का धन की स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
3.यह वायु शुद्ध करने वाला पौधा है।
4.हवा को छानकर और ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ाता है।
5.घर को ऊर्जावान बनाने के लिए सबसे अच्छे पौधों में से एक है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...