1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : इस धातु कीलों से घर में सौभाग्य की होगी एंट्री, सुख-समृद्धि के लिए दीवारों पर लगाएं

Vastu Tips : इस धातु कीलों से घर में सौभाग्य की होगी एंट्री, सुख-समृद्धि के लिए दीवारों पर लगाएं

घर में सुख समृद्धि का निवास हो तो वह दूर से ही झलकती है। दूर दूर तक उसकी प्रशंसा होती है। घर में सुख समृद्धि के लिए घर का वास्तु सही होना जरूरी है। यदि घर में वास्तु के नियमों का  का सही ढंग से पालन किया जाय तो घर में खुशहाली आ जाएगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vastu Tips :  घर में सुख समृद्धि का निवास हो तो वह दूर से ही झलकती है। दूर दूर तक उसकी प्रशंसा होती है। घर में सुख समृद्धि के लिए घर का वास्तु सही होना जरूरी है। यदि घर में वास्तु के नियमों का  का सही ढंग से पालन किया जाय तो घर में खुशहाली आ जाएगी। वास्तु के अनुसार कुछ आसान से प्रयास करके घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। कुछ धातुओं का प्रयोग करके घर में फैलने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोका जा सकता है। इस तरह का प्रयोग वास्तु को सही करने का काम करता है।आइये जानते है कुुछ वास्तु नियम के बारे में जिससे घर में बरकत बनी रहे।

पढ़ें :- Jupiter transit in Taurus : देवताओं के गुरु बृहस्पति देव का वृषभ में हो रहा है गोचर , जानें  विभिन्न राशियों पर प्रभाव

चांदी  नकारात्मक ऊर्जा को निकालने में करती है मदद
घर में चांदी के आभूषण पहनना या चांदी के बर्तन रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र और वैदिक ज्योतिष के अनुसार चांदी का संबंध चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह से है। चांदी से बने आभूषण पहनने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह कीमती   धातु पानी और कफ अनुपात को संतुलित करते हुए हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है।

1.चांदी के सजावटी सामान घर में सौभाग्य, शांति और सद्भाव को भी आकर्षित करेगा।
2.चांदी का कीमती सामान घर के उत्तरी कोने में बने लॉकर के पश्चिमी या दक्षिणी हिस्से में रखना चाहिए।
3.वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपने घर के मुख्य द्वार पर चांदी के तार लटकाएं।  लाभ प्राप्त करने के लिए दीवारों पर
4.चांदी की कीलें लगा सकते हैं।
5.घर में चांदी के आभूषण पहनना या चांदी के बर्तन रखना शुभ माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...